NEET UG Counselling 2026: आज से

शुरू हुआ राउंड-1 रजिस्ट्रेशन, जानें नई तारीखें, बड़े बदलाव और पूरी प्रक्रिया

(NEET UG mns24news.com देश विदेश) :- NEET UG Counselling 2026 का पहला चरण आज, 5 अगस्त से शुरू हो गया है। नई दिल्ली, 5 अगस्त 2026। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित इस काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस वर्ष काउंसलिंग प्रक्रिया में छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। एमसीसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राउंड-1 की काउंसलिंग 5 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलेगी। वहीं, नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 8 सितंबर 2026 से होगी। इस वर्ष भी काउंसलिंग प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके।

इस बार काउंसलिंग में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि ऑनलाइन

रेजिग्नेशन (Online Withdrawal) की सुविधा उपलब्ध

क्य है symbiosis इंटरनेशनल प्रवेश परीक्षा जाने इसकी रजिस्ट्रेशन प्रकिया

कराई गई है। इसके अलावा, एनआरआई (NRI) श्रेणी के

अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर

सकेंगे। सीट अपग्रेडेशन के दौरान छात्रों को भौतिक रूप से रिपोर्टिंग करने की अनिवार्यता से राहत दी गई है, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक आसान और पारदर्शी बनेगी। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए एमसीसी ने रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया समझाने वाले वीडियो ट्यूटोरियल भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय सीमा के भीतर अपनी पसंदीदा कॉलेज एवं कोर्स का चयन कर लें। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए केवल एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना और शेड्यूल के आधार पर ही काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। समय पर रजिस्ट्रेशन और सही दस्तावेज अपलोड करने से प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सकेगी।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

- Advertisement -

Similar Articles

Advertisment

advertisement

Most Popular