(80 lakh not mns24news.com देश विदेश) :- महाराष्ट्र की माझी लाडकी बहिण योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता की किस्त रुकने से राज्य की 80 लाख से अधिक महिलाएं परेशान हैं। बड़ी संख्या में लाभार्थियों का कहना है कि उन्होंने योजना की सभी पात्रता शर्तें पूरी की हैं और समय पर e-KYC भी कराया है, इसके बावजूद उनके खातों में इस बार किस्त नहीं पहुंची। इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।मामले पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि योजना की किसी भी पात्र लाभार्थी का नाम मनमाने ढंग से नहीं हटाया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर लाभार्थियों का सत्यापन किया गया,
जिसमें ऐसे आवेदकों की पहचान हुई जो योजना की पात्रता शर्तों पर
खरे नहीं उतरते थे या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले रहे थे।
कृषि सहायता की पहली किस्त की राशि
मंत्री ने यह भी बताया कि कुछ लाभार्थियों की किस्त इसलिए रोकी गई
है क्योंकि उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर e-KYC की प्रक्रिया
पूरी नहीं की थी। हालांकि उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन महिलाओं की पात्रता सही है और जिनके दस्तावेज या e-KYC संबंधी प्रक्रिया लंबित है, वे आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अपनी समस्या का समाधान करा सकती हैं। अदिति तटकरे ने कहा कि सरकार पात्र महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिन लाभार्थियों की किस्त रुकी है, उन्हें संबंधित विभाग से संपर्क कर अपने दस्तावेजों और पात्रता की जांच करानी चाहिए। सत्यापन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ फिर से मिल सकेगा। माझी लाडकी बहिण योजना महाराष्ट्र सरकार की प्रमुख महिला कल्याण योजनाओं में शामिल है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें







