(India’s strong mns24news.com देश विदेश) :- नई दिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की मेजबानी में 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ने वैश्विक कूटनीति में भारत की भूमिका को और मजबूत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में वैश्विक व्यवस्था में सुधार, बहुपक्षवाद और ग्लोबल साउथ की मजबूत भागीदारी की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि विकासशील देशों को केवल नियमों का पालन करने वाला नहीं, बल्कि वैश्विक नियम बनाने में प्रभावी भूमिका निभाने वाला होना चाहिए।सम्मेलन में भू-राजनीतिक तनाव, आपूर्ति शृंखला में व्यवधान, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा, तकनीक, जलवायु परिवर्तन तथा वैश्विक संस्थाओं में सुधार जैसे अहम मुद्दे प्रमुख रहे। नई दिल्ली घोषणा में बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने, वैश्विक शासन संस्थानों में सुधार
और व्यापार में स्थानीय मुद्राओं तथा सीमा-पार
भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा देने पर सहमति जताई गई।
भारत-अमेरिका व्यापार पर संकट: ट्रंप ने भारत पर लगाया अतिरिक्त 25%
इसी दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा
और प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी अहम द्विपक्षीय बैठक ने भी
दुनिया का ध्यान खींचा। दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों के राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और औद्योगिक क्षेत्रों की समीक्षा की। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बातचीत में रक्षा सहयोग के साथ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, परमाणु ऊर्जा, औद्योगिक साझेदारी और व्यापार असंतुलन कम करने जैसे मुद्दे भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिक रास्ता बताया। पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को रूस में होने वाले 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया, जिसे मोदी ने स्वीकार कर लिया ब्रिक्स सम्मेलन और मोदी-पुतिन वार्ता से यह स्पष्ट संकेत गया कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता कायम रखते हुए आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर रूस के साथ संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें







