कौन हैं दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला देश के युवाओं के लिये प्रेरणादायक

अब वह शार्क टैंक इंडिया शो के जज बने हैं। इस शो में नए कारोबारी अपने आइडियाज पेश करते हैं

(Who is blind industrialist देश+दुनिया) :- कौन हैं दृष्टिहीन देश के मशहूर उद्योगपति श्रीकांत बोला का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है। जन्म से दृष्टिहीन श्रीकांत ने विपरीत परिस्थितियों को पार कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की, जो आज करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है।

श्रीकांत की कहानी इतनी प्रभावशाली

रही कि बॉलीवुड ने उन पर एक फिल्म भी बनाई,

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: 12वीं किस्त जारी, केवाईसी अनिवार्य

जिसमें अभिनेता राजकुमार राव ने उनका किरदार

निभाया है। श्रीकांत ने अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के बल पर बिजनेस की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया। साल 2017 में उनका नाम प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन की 30 अंडर 30 एशिया सूची में शामिल हुआ, जो उनकी उपलब्धियों का बड़ा प्रमाण है। पूर्व राष्‍ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्‍दुल कलाम से भी श्रीकांत का कनेक्‍शन रहा है। श्रीकांत लीड इंडिया 2020: द सेंकेड नेशनल यूथ मूवमेंट के सदस्‍य बने। इसे कलाम ने ही शुरू किया था।

श्रीकांत ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं।

वह शार्क टैंक इंडिया शो के जज भी बने, जहां वे उभरते हुए

उद्यमियों को मार्गदर्शन देते हैं और उनमें निवेश भी करते हैं। उनकी कंपनी कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये है। कंपनी में 500 से ज्यादा लोग काम करते हैं। यह कंपनी नेचुरल पत्तों और रीसाइकल पेपर से इको फ्रेंडली डिस्पोजिबल प्रोडक्ट्स बनाती है। का सालाना टर्नओवर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जाता है, हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो श्रीकांत बोला ने वीरा स्वाति से विवाह किया है और वे एक बच्ची के पिता हैं। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि अगर हौसला और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में रुकावट नहीं बन सकती।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ को गूगल पर सर्च करें

- Advertisement -

Similar Articles

Advertisment

advertisement

Most Popular