‘ओ रोमियो’की कहानी मशहूर क्राइम राइटर

हुसैन जैदी की किताब Mafia Queens of Mumbai से प्रेरित बताई जा रही है। कहानी का केंद्र है हुसैन उस्तरा, जिसका किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं।

0
23
ओ रोमियो’की कहानी मशहूर क्राइम राइटर mns24news.com
Story of 'O Romeo' by famous crime writer mns24news.com

(Story Romeo’mns24news.com देश दुनिया):- ‘ओ रोमियो’ फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का पहला सीन ही दर्शकों को झकझोर देता है और इसकी टोन में हालिया चर्चित फिल्म Animal की झलक साफ महसूस होती है। माना जा रहा है कि ‘एनिमल’ की मेकिंग स्टाइल का असर अब सिर्फ नए निर्देशकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारद्वाज जैसे अनुभवी फिल्मकार भी इस ट्रेंड से अछूते नहीं हैं। फिल्म की कहानी मशहूर क्राइम राइटर हुसैन जैदी की किताब Mafia Queens of Mumbai से प्रेरित बताई जा रही है। कहानी का केंद्र है हुसैन उस्तरा, जिसका किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं।

शाहिद का यह अवतार अब तक के उनके सबसे

खतरनाक और गहन किरदारों में से एक माना जा रहा है।

जन नायकन फिल्म को लेकर बड़ा विवाद

फिल्म में हुसैन उस्तरा एक साधारण लड़के के रूप में सामने आता है, जो कभी बाल काटने की दुकान पर काम करता था। लेकिन पिता की निर्मम हत्या उसके जीवन की दिशा बदल देती है। बदले की आग उसे अपराध की दुनिया में धकेल देती है। कहानी में एक बेहद क्रूर दृश्य दिखाया गया है, जहां वह अपने पिता के हत्यारे को उस्तरे से गर्दन से जांघ तक चीर देता है। यही दृश्य फिल्म के हिंसक और स्याह टोन को स्थापित करता है। विशाल भारद्वाज की पहचान संवेदनशील और साहित्यिक सिनेमा के लिए रही है, लेकिन ‘ओ रोमियो’ में उनका अंदाज ज्यादा कच्चा, आक्रामक और खून-खराबे से भरा नजर आता है। शाहिद कपूर की तीखी आंखें, खामोश गुस्सा और उस्तरे के साथ उनका स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों की रूह कंपा देने वाला है। फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा का केंद्र बन चुकी है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here