(The biggest mns24news.com देश विदेश):- सऊदी प्रो लीग (आरएसएल) के इस सीज़न का सबसे बड़ा मुकाबला अल नासर और मौजूदा चैंपियन अल इत्तिहाद के बीच होने जा रहा है, जिस पर पूरी फुटबॉल दुनिया की नजरें टिकी हैं। यह मैच न सिर्फ अंक तालिका की तस्वीर बदल सकता है, बल्कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है, जो अब तक सऊदी लीग का खिताब जीतने में नाकाम रहे हैं। जॉर्ज जीसस के नेतृत्व में अल इत्तिहाद ने सीज़न की शानदार शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती तीन मुकाबलों में जबरदस्त दबदबा दिखाते हुए सिर्फ एक गोल खाया है और अब तक लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम भी बनी हुई है।
मजबूत डिफेंस और धारदार आक्रमण के दम पर अल इत्तिहाद एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। वहीं, अल नासर भी किसी से कम नहीं है। टीम फिलहाल गोल अंतर के आधार पर
अल इत्तिहाद से आगे है, जहां अल नासर का गोल
अंतर +11 है, जबकि अल इत्तिहाद +6 पर है।
ला लीगा: बार्सिलोना की शानदार जीत, अलावेस पर 3-1 से दर्ज की चौथी फतह
ऐसे में यह मुकाबला शीर्ष स्थान की दौड़ में निर्णायक
साबित हो सकता है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की वापसी ने
अल नासर के खेमे में नई ऊर्जा भर दी है और उनसे इस बड़े मैच में निर्णायक भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, रोनाल्डो को लेकर चर्चाएं भी तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 वर्षीय स्टार खिलाड़ी सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष (पीआईएफ) के तहत अल नासर के प्रबंधन से कथित तौर पर नाखुश बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद मैदान पर उनका फोकस पूरी तरह जीत पर होगा। अल नासर मौजूदा चैंपियन से खिताब छीनने की मजबूत दावेदारी पेश करना चाहेगा, जबकि अल इत्तिहाद अपनी बादशाहत कायम रखने के इरादे से उतरेगा। ऐसे में यह मुकाबला रोमांच, दबाव और बड़े सितारों के दमखम से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें







