(mns24news.com SSC CGL 2025 Selection देश) :- SSC CGLकर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2025 टियर-1 तथा SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज़-13 परीक्षाओं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट आनलाइन चेक कर सकते हैं। आयोग ने परिणाम के साथ-साथ कैटेगिरी-वाइज कटऑफ अंक भी प्रकाशित किए हैं, जिससे उम्मीदवारों को अपनी स्थिति का स्पष्ट आकलन करने में मदद मिलेगी। SSC CGL 2025 टियर-1 परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर किया गया था, जिसमें देशभर से लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
टियर-1 में सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी टियर-2 परीक्षा के लिए योग्य माना गया है। वहीं, SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज़-13 परीक्षा के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में अलग-अलग श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाती है। वहीं दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 और SSC GD कांस्टेबल 2026 के लिए नोटिफिकेशन व परीक्षा शेड्यूल जारी हुए हैं; इसके साथ ही परीक्षाओं में धांधली और तकनीकी खराबी के आरोपों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है, जिसमें SSC CGL 2025 और सिलेक्शन पोस्ट फेज़ 13 की परीक्षाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसके कारण छात्र और शिक्षक दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं और नई परीक्षा एजेंसी की मांग कर रहे हैं।
इस परीक्षा का परिणाम भी अब वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसमें उम्मीदवार
अपने रोल नंबर या नाम के माध्यम से चयन सूची में अपनी स्थिति देख सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2025: चार लाख छात्रों को प्रोविजनल आंसर- Key का इंतजार
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in
पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन में संबंधित परीक्षा के लिंक पर
क्लिक कर PDF फाइल डाउनलोड की जा सकती है। इस PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। साथ ही, आयोग ने CGL टियर-1 का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया है, जिससे अभ्यर्थियों को रिजल्ट चेक करने में आसानी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कटऑफ अंक अलग-अलग श्रेणियों जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के लिए भिन्न-भिन्न हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की प्रक्रिया, दस्तावेज़ सत्यापन और आगामी परीक्षाओं से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें







