कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान

कर्मचारियों के समस्याओं का न्यायसंगत एवं समयबद्ध तरीके से समाधान करें - कलेक्टर

0
292
कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान
Solve staff problems

कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा है कि जिला कार्यालय अंतर्गत विभिन्न विभागों के कर्मचारी एक टीम के महत्वपूर्ण सदस्य है तथा सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी समस्याओं को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख अपने अधिनस्थ कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न्यायसंगत और समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। समस्याओं के निराकरण मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर सुसंगत तौर किया जाना चाहिए।

यह भी पढे = मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी के अवसर पर महत्वपूर्ण घोषणाएं


बैठक में कलेक्टर क्षीरसागर ने कर्मचारी संगठन द्वारा उठाये गए समस्याओं और मुद्दों को गंभीरता

से सुनते हुए निराकरण करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति,क्रमोन्नति, पेंशन

प्रकरण, अनुकम्पा नियुक्ति आदि बिन्दुओं का हल समयबद्ध तरीके से विभाग प्रमुख करें। पेंशन

प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश देते हुए आगामी छः माह में सेवानिवृत्त होने वाले

कर्मचारियों की सूची बनाने के निर्देश कोषालय अधिकारी को दिये हैं। बैठक में प्रदेश लिपिक संघ के

अध्यक्ष पन्नालाल देववंशी ने लम्बे समय से एक ही जगह पर कार्यरत लिपिकों का टेबल

बदलने,राजस्व लिपिकों के पदोन्नति, समय वेतनमान आदि मुद्दों ध्यान आकृष्ट कराया।

यह भी पढे = शा. कर्मचारियों को वेतन वृद्धि तथा एरियर्स

तृतीयवर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लखन साहू के द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति पासबुक-सेवाबुक का संधारण तथा वरिष्ठता सूची संबंधी मुद्दों को रखा गया। उन्होंने कर्मचारियां के लिए कर्मचारी भवन बनाने भूमि उपलब्ध कराने की मांग भी की। एम.एल. तारक ने पुनरक्षित वेतन और स्कूलों में भृत्य नियुक्ति हेतु बात रखी। वाहल चालक संघ की ओर से वाहन चालकों के बैठने के लिए कक्ष उपलब्ध कराने एवं नियमित वेतन देने संबंधी मुद्दों को रखा गया। इसी तरह चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को वर्दी और गरम कपड़े सही समय पर उपलब्ध कराने तथा दैनिक वेतनभोगियां हर माह वेतन देने संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here