मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिवस पर गृह ग्राम में लिया माँ का आशीर्वाद

विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित शासकीय बालिका गृह की बेटियों के साथ अपने जन्मदिन की खुशियाँ बाँटी

(Chief Minister प्रदेश) :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 61वें जन्मदिवस के अवसर पर अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी से सपत्नी आशीर्वाद लिया। माता ने पुत्र को स्नेहपूर्वक गले लगाते हुए लंबी उम्र और राज्य की उन्नति हेतु उत्कृष्ट कार्य करने का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर गांववासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।इसके पश्चात

मुख्यमंत्री रायपुर स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचे,

जहां उन्होंने बेटियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

उन्होंने बालिका गृह की बच्चियों से संवाद किया,

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे राहुल गांधी के साथ राज्य प्रभारियों की बैठक

उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अपनी स्कूली जीवन की यादें उनके साथ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी शिक्षा और भविष्य निर्माण में कोई बाधा न आए, इसके लिए सरकार हरसंभव सहायता करेगी। इस अवसर पर उन्होंने बालिका गृह के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की, जिससे बच्चियों की शिक्षा और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त

बनाना उनकी प्राथमिकता है और वे हर संभव प्रयास करेंगे

कि राज्य की बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित माहौल मिले। बेटियाँ भविष्य की नींव हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएँ दीं और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री का यह भावनात्मक और प्रेरणादायक कदम जनमानस में सकारात्मक संदेश छोड़ गया। जिससे माहौल उल्लासमय हो गया। मुख्यमंत्री साय ने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और उन्हें उपहार भी वितरित किए। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ को गूगल पर सर्च करें

- Advertisement -

Similar Articles

Advertisment

advertisement

Most Popular