विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन

संविदा भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

0
679
उधारी के लिये पात्र राज्यों की सूची जारी
District:Covid dead Urgent Payment

(बीजापुर):- विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम-2015 नियम 15(12) के तहत् जिला खनिज संस्थान न्यास जिला बीजापुर के अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती किया जाना है। जिसके अंतर्गत विकास सहायक एक पद अनारक्षित, लेखापाल एक पद अनारक्षित, सहायक ग्रेड 03 दो पद अनुसूचित जनजाति, भृत्य एक पद अनारक्षित पर किया जाना है।

यह भी पढे = छत्तीसगढ़ का नया बजट जरूरतों के बीच

उक्त पदों के लिए निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थियों से 25 मार्च 2021 तक कार्यालयीन समय में

आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालय मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला

पंचायत बीजापुर (छ.ग.) पिन 494444 में शाम 5.30 तक केवल स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत

डाक के माध्यम से स्वीकार किया जायेगा। विज्ञापन से संबंधित शर्ते, नियम आवेदन प्रारूप का

अवलोकन कार्यालयीन सूचना फलक के अतिरिक्त जिला पंचायत के सूचना पटल पर भी चस्पा

किया गया है। इसके साथ ही जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट बीजापुर डाॅट जीओव्ही डाॅट इन पर देखा जा सकता है।

पेसा अधिनियम पर प्रशिक्षण 16 मार्च को

संचालक आदिम जाति अनुसंधान तथा प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर के निर्देशन में सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग द्वारा 16 मार्च दिन मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में सुबह 10.30 बजे प्रशिक्षण आयोजित होगा

प्रशिक्षण में वनाधिकार कानून 2006 का इतिहास एवं परिभाषा, वन अधिकार अधिनियम की क्रिया

न्वयन में संस्थागत व्यवस्था, सामुदायिक अधिकार एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता

 की प्रक्रिया, 5वीं अनुसूची क्षेत्र एवं पंचायत उपाबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 1996, पेसा अधि

नियम, छ.ग. राज्य भू-संहिता 1959 के अधीन प्रावधान धारा 170

(क) एवं (ख) के तहत् आदिम जनजाति और अंतरित जमीन की प्रतिवर्तन संबंधी विषयों पर विस्तृ

त विचार विमर्श एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा।

 उक्त प्रशिक्षण में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति अनुभाग स्तरीय वन अधिकार समिति, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी वन, तहसीलदार, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित संबंधित अधिकारीगण प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here