(Continuous rainfall mns24news.com दिल्ली रायपुर) :- देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार 25 सितंबर को देश के करीब 15 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से बने गहरे दबाव के प्रभाव से पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। IMD ने राज्य में 24 और 25 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा 25-26 सितंबर को
गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की संभावना जताई है।
रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और रुक-रुककर
बारिश होने की संभावना है। अंबिकापुर और पेंड्रा जैसे उत्तरी इलाकों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने से मौसम ठंडा और सुहाना बना रह सकता है। IMD ने राज्य में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। तटीय आंध्र प्रदेश में 25 सितंबर को भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की गतिविधियां आगे धीरे-धीरे कमजोर हो सकती हैं। छत्तीसगढ़ में 27 सितंबर के बाद मौसम में सुधार और कुछ क्षेत्रों में धूप निकलने की संभावना है। नागरिकों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें







