नए स्मार्टफोन्स की दस्तक: बाजार में

OPPO Reno 16 से Vivo V80 तक, Apple भी लाएगा कई नए डिवाइस

(Arrival of New mns24news.com देश विदेश):- नए स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी बाजार में आने वाले दिनों में कई नए डिवाइस देखने को मिल सकते हैं। बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कंपनियां बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग, बेहतर कैमरा और नई पीढ़ी के प्रोसेसर पर जोर दे रही हैं। ओप्पो की नई Reno 16 सीरीज को लेकर बाजार में काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज के स्मार्टफोन्स में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी के OPPO K13 5G ने भी बजट सेगमेंट में 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ अपनी जगह बनाई है। वहीं, भारत में OPPO K14 Lite भी

7,000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग के साथ पेश किया

गया है, जिससे इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की उम्मीद है।

नेटवर्क के बिना हो सकेगी बात इस फोन से

दूसरी ओर, वीवो अपनी V-सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V80

को लेकर तैयारी कर रहा है। कंपनी की ओर से जारी टीजर के

अनुसार फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी और ZEISS कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इससे कैमरा और बैटरी को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों को नया विकल्प मिल सकता है। प्रीमियम टेक्नोलॉजी बाजार में एप्पल भी कई नए प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स में iPhone 18 सीरीज, M5 चिप वाले नए MacBook मॉडल और Apple Watch Series 12 समेत 15 से अधिक नए डिवाइसों की चर्चा है। कुल मिलाकर, आने वाले समय में स्मार्टफोन और गैजेट बाजार में बड़ी बैटरी,तेज चार्जिंग,एडवांस्ड AI फीचर्स, बेहतर कैमरा और दमदार चिपसेट पर कंपनियों का फोकस देखने को मिल सकता है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

- Advertisement -

Similar Articles

Advertisment

advertisement

Most Popular