(New RBI KCC mns24news.com देश दिल्ली) :- RBI द्वारा जारी KCC Master Directions 2026 के तहत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जुड़े नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नए दिशा-निर्देश 1 जनवरी 2027 से पूरे देश में लागू होंगे। इनका उद्देश्य कृषि ऋण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और किसानों के अनुकूल बनाना है। नए नियमों के अनुसार अब कृषि ऋण चुकाने की अवधि फसल की प्रकृति के आधार पर निर्धारित होगी। कम अवधि की फसलें जैसे गेहूं, धान, दालें और सब्जियों के लिए किसानों को ऋण चुकाने हेतु 12 महीने का समय मिलेगा। वहीं लंबी अवधि की फसलें जैसे गन्ना, कपास, केला और नारियल के लिए यह अवधि 18 महीने तय की गई है। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि फसल सीजन की
गणना अब बुवाई से लेकर कटाई और बाजार में
फसल की बिक्री पूरी होने तक की जाएगी।
किसानों को 13849 करोड़ रुपए का भुगतान
किसान क्रेडिट कार्ड की वैधता भी बढ़ाकर 5 वर्ष से 6 वर्ष कर दी गई है। बिना किसी गारंटी या भूमि बंधक के कृषि ऋण की सीमा 2 लाख रुपये यथावत रहेगी। हालांकि फसलों की हाइपोथिकेशन तथा बैंक की रिकवरी टाई-अप व्यवस्था के तहत यह सीमा 3 लाख रुपये तक हो सकती है। वहीं कुल KCC ऋण सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। नए प्रावधानों के तहत किसान अब KCC ऋण का उपयोग मिट्टी की जांच, मौसम पूर्वानुमान तकनीक, जैविक प्रमाणीकरण और अन्य आधुनिक कृषि गतिविधियों पर भी कर सकेंगे। KCC ऋण पर मूल ब्याज दर 7 प्रतिशत रहेगी, जबकि समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को 3 प्रतिशत ब्याज सब्वेंशन का लाभ मिलेगा। इससे उनकी प्रभावी ब्याज दर केवल 4 प्रतिशत रह जाएगी। माना जा रहा है कि इन बदलावों से किसानों को वित्तीय राहत मिलेगी और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने को भी बढ़ावा मिलेगा।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें







