(Duleep Trophy mns24news.com देश विदेश) :- दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह दी है। रुतुराज के नेतृत्व में वेस्ट जोन की टीम खिताब जीतने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। रुतुराज गायकवाड़ घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए भी अपनी शानदार बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टर फाइनल में इतिहास रचते हुए एक ही ओवर में लगातार सात छक्के लगाए थे।
यह कारनामा उस समय संभव हुआ, जब एक गेंद नो-बॉल थी और फ्री-हिट का
फायदा उठाकर उन्होंने कुल सात छक्के जड़ दिए। इस ओवर में उन्होंने 43 रन
क्रिकेट टूर्नामेंट से सड़क सुरक्षा जागरूकता
बनाए और सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक ओवर में 43 रन बनाने वाले दुनिया के
पहले बल्लेबाज बने। यह मुकाबला सोमवार, 28 नवंबर 2022 को खेला गया था
और उनकी इस पारी ने विश्व क्रिकेट में नई मिसाल कायम की।31 जनवरी 1997 को महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे रुतुराज दशरथ गायकवाड़ एक शिक्षित मराठी परिवार से आते हैं। उनके पिता दशरथ गायकवाड़ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में कार्यरत रहे हैं, जबकि उनकी माता सविता गायकवाड़ एक स्कूल शिक्षिका हैं। रुतुराज का बचपन पुणे के सोमेश्वरवाड़ी इलाके में बीता, जहां उनका परिवार रहता है। शानदार तकनीक, शांत स्वभाव और निरंतर अच्छे प्रदर्शन के दम पर रुतुराज ने भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब दिलीप ट्रॉफी 2026 में वेस्ट जोन की कप्तानी संभालते हुए उनसे टीम को खिताब दिलाने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम का संतुलन मजबूत नजर आ रहा है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें







