(Check the UGC mns24news.com देश विदेश) :- यूजीसी नेट नई दिल्ली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकती है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थी अपने हॉल टिकट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
एनटीए द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची (एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप) भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपने परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल में 6,000 पद रिक्त
सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध “UGC NET June 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉग-इन करें।
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।
भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर भूल गया हो, तो वह वेबसाइट पर उपलब्ध “Forgot Application Number” विकल्प का उपयोग कर आवश्यक जानकारी दर्ज करके उसे पुनः प्राप्त कर सकता है। अभ्यर्थियों को नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें







