सीटीईटी परीक्षा2026/7और 8 फरवरी को

140 शहरों में होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी हॉल टिकट अब आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड लिंक

0
24
सीटीईटी परीक्षा 2026/7और 8 फरवरी को mns24news.com
The CTET exam will be held on February 6th, 7th, and 8th, 2026. (mns24news.com)

(The CTET mns24news.com देश दुनिया):- सीटीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नए नोटिस के मुताबिक, सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के 140 शहरों में किया जाएगा। परीक्षा को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसी क्रम में सीटीईटी के प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

वेबसाइट फिलहाल ओपन हो रही है और लॉगइन डैशबोर्ड के माध्यम से प्रवेश पत्र सफलतापूर्वक निकाला जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार

को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड:

अफवाहों पर ध्यान ना दे छात्र छात्राओं CBSCE

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए “CTET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें। लॉगइन पेज पर अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें। सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।सीटीईटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य सरकारी व निजी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। ऐसे में लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here