ईरान-इज़रायल संघर्ष गहराया अमेरिका की एंट्री रूस एवं चीन की भूमिका क्या?

होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट के बादल जलडमरूमध्य से दुनिया के तेल का पांचवां हिस्सा और एलएनजी का बड़ा हिस्सा गुजरता है। भारत अपने तेल का लगभग 40% और गैस का लगभग आधा हिस्सा इसी होर्मुज जलडमरूमध्य से आयात करता है।

(Iran-Israel conflict deepens विदेश) :- ईरान और इज़रायल के बीच जारी सैन्य तनाव ने अब वैश्विक संकट का रूप ले लिया है। ताज़ा घटनाक्रम में अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण की धमकी दी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य सामरिक दृष्टि से विश्व का सबसे

महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जो ईरान के उत्तर में तथा ओमान

और संयुक्त अरब अमीरात के दक्षिण में स्थित है। यह मार्ग

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, लाखों युवाओं की मंजिल

सऊदीअरब, ईरान, इराक, कुवैत और यूएई जैसे तेल उत्पादक

देशों से कच्चे तेल और कतर से आने वाली तरलीकृत प्राकृतिक

गैस (LNG) की वैश्विक आपूर्ति के लिए बेहद जरूरी है। यदि ईरान इस मार्ग को अवरुद्ध करता है, तो न केवल पश्चिमी देशों बल्कि चीन, भारत और यूरोप की ऊर्जा जरूरतों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

इस पूरे घटनाक्रम में रूस ने भी चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने ईरान पर अनावश्यक दबाव बनाया, तो इसके भयावह परिणाम होंगे। रूस ने कहा है कि अमेरिका को क्षेत्रीय शक्ति संघर्ष में और हस्तक्षेप से बचना चाहिए। जानकारों का मानना है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होता है तो इससे वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है, जिससे वैश्विक मंदी की आशंका भी बढ़ सकती है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक शक्तियां इस तनाव को कम करने के लिए सक्रिय रूप से मध्यस्थता के प्रयास कर रही हैं। स्थिति पर विश्व की नजर टिकी हुई है, क्योंकि यह संकट धीरे-धीरे एक वैश्विक टकराव की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

- Advertisement -

Similar Articles

Advertisment

advertisement

Most Popular