मदन सिंह चौहान पद्मश्री से नवाजे जायेंगे

0
104

रायपुर:– गणतंत्र दिवस से पूर्व “25 जनवरी” की संध्या पर केंन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। देश की 118 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा इसमें से एक नाम संगीतज्ञ मदन सिंह चैहान का भी है मदन सिंह चौहान को “गुरूजी” के नाम से भी जाना जाता हैं कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान की घोषणा होने पर सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनको बधाई और अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “गुरुजी” छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक, गजल गायक और सूफी गायक हैं उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली है। ज्ञात हो कि 25 जनवरी को केंन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है “गुरूजी” के नाम से प्रसिद्ध मदन सिंह चौहान का जन्म 15 अक्टूबर 1947 को हुआ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत करेंगे तो वहीं गणतंत्र दिवस के दिन मुक्ता काशी मंच में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मदन सिंह चैहान “गुरूजी” को सम्मानित भी किया।

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here