दिल्ली:- प्रमुख सर्च इंजन गूगल ने अपने अनुवाद ऐप गूगल ट्रांसलेट में सात और भारतीय भाषाओं के लिए ट्रांसलेशन की सुविधा शुरु कर दी है। कंपनी ने बंगाली, गुजराती, कन्नड, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में यह सुविधा शुरू की है।एंड्रायड व आईओएस स्मार्टफोन में इस ऐप का उपयोग किया जा सकेगा। यह सुविधा ऑफलाइन भी रहेगी यानी फोन में इंटरनेट नहीं होने पर भी यह फीचर काम करेगा। सूचनाएं पहुंचाना गूगल की प्रतिबद्धता को दिखाता है। कंपनी ने अपने बयान में कहा गया है कि इस ऐप के जरिए किसी भाषा के पाठ्य की फोटो के जरिए अनुवाद भी किया जा सकेगा। इसके लिए ऐप के जरिए कैमरे को उस पाठ पर रखना होगा और वह उसका अनुवाद फोन की स्क्रीन पर दिखा देगा।जैसे अंग्रेजी में लिखे सड़क के नाम को यह ऐप आसानी से हिंदी व अन्य भाषाओं में अनुवादित कर देगा। कंपनी का कहना है कि उसने अपने कन्वर्सेशन मोड का भी विस्तार कर इसमें बंगाली व तमिल भाषा को और जोड़ा है। कंपनी के ये सभी फीचर हिंदी भाषा में पहले ही उपलब्ध हैं।
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]