साप्ताहिक राशिफल

0
117

मेष। सप्ताह के प्रारंभ के 3 दिन अतिलाभादायक है। परिश्रम के अनुसार सफलता आपके कदम चूमेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। सभी कार्य पूर्ण होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य के दो दिन सभी कार्यों में सावधानी अपेक्षित है, आय से अधिक खर्च का योग बन रहा है, सोच-समझकर ही निवेश करें। सप्ताह के अंतिम 3 दिन सुखद हैं, शुभ समाचार मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, कार्य गति पकड़ेंगे।

वृषभ। यह सप्ताह मिला-जुला होने का योग है। सप्ताह प्रारंभ एवं सप्ताह मध्य में आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और सहयोगी मदद करेंगे। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी जो कि सप्ताह मध्य तक लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन सप्ताह के अंतिम 3 दिन परिस्थितियां विपरीत हो जाएंगी, मित्र भी शत्रुवत व्यवहार करेंगे। अनावश्यक खर्चे से मन खिन्न रहेगा।

मिथुन। यह सप्ताह आकों सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। रुके कार्य पूरे होंगे और भाग्य का सितारा साथ देगा लेकिन अपने मन के गुप्त रहस्यों को तथा भावी योजनाओं को किसी पर प्रकट न करें। सामाजिक कार्यों के कारण प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य की व्यस्तता से मन शांत रहेगा। मन इधर-उधर की बातों में नहीं उलझेगा, जिसके फलस्वरूप सप्ताह अन्त में अवश्य लाभ प्राप्त होगा।

कर्क। सप्ताह में प्रारंभ के 3 दिन विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता हे। कार्य हानि, वाद-विवाद का योग बन रहा है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अपनी प्रिय वस्तुओं को संभालकर रखें। सप्ताह मध्य में स्थिति नियंत्रण में आने लगेगी। सप्ताह के अंतिम 3 दिन बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। विघ्न-बाधाएं समाप्त होंगी।

सिंह। सप्ताह का प्रारंभ सुखद रहेगा, सप्ताह का मध्य विघ्नकारी एवं सप्ताह का अंत मंगलकारी रहेगा। प्रारंभ में सुखद घटनाएं मन को प्रसन्न करेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जिससे सभी कार्य बनने के सोग प्रबल है। सप्ताह के मध्य में सावधानी बरतें। विघ्नकारी परिस्थिति मन में कष्ट उत्पन्न कर सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं एवं स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। अंतिम 3 दिन मंगलकारी कार्यों में व्यतीत होंगे। भाग्य का साथ मिलते ही कार्य करने का जोश आपके अन्दर भर जाएगा।

कन्या। सप्ताह के प्रारंभ में धन लाभ योग, कार्यों में पूर्ण सफलता प्राप्त मिलेगी। सप्ताह मध्य में प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग से मनोबल ऊंचा बनेगा। अभीष्ट की सिद्धि के लिए उत्तम सप्ताह है। सप्ताह के अंतिम 3 दिन अनजाने लोगों से सावधान रहें, यात्रा में कष्ट हो सकता है।

तुला। यह सप्ताह आपकों सुख, साधन के अवसर प्रदान करेंगे। महत्वपूर्ण, लाभप्रद सूचनाएं प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुका धन पाने और अधूरा कार्य निपटाने के लिए समय अनुकूल है। इस सप्ताह कार्यशैली में परिवर्तन आपको विशेष लाभ प्रदान करेगा। सप्ताह के अन्त में सावधानी अवश्य रखें, चोट-चपेट से बचें।

वृश्चिक। सप्ताह मिला-जुला प्रभाव प्रदान करेगा। प्रारंभ के दो दिन विरोधी प्रबल रहेंगे। वाद-विवाद के कारण अनावश्यक कलह उत्पन्न हो सकती है। अतः धैयपूर्वक कार्य व्यवहार करें। सप्ताह का मध्य सामान्य रहेगा। सप्ताह के अंतिम 3 दिन शुभ समाचार, धन लाभ एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

धनु। सप्ताह के शुरुआत में पराक्रम में वृद्धि प्रदान करेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत इच्छापूर्ति के साथ होगी। सभी कार्य पूर्ण होंगे, सप्ताह का मध्य कलहकारी हो सकता है। किसी के भी साथ वाद-विवाद में न पड़ें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंतिम 3 दिन सामान्य बीतेंगे, न होगा लाभ, न होगी हानि। मन इधर-उधर भटक सकता है। प्रभु की शरण लें।

मकर। यह सप्ताह पर्याप्त भागदौड़ तथा कार्य व्यस्तता पूर्ण होने के आसार हैं। सप्ताह के प्रारंभ में आशा अनुरूप कार्यों में सफलता प्राप्त होगी लेकिन सप्ताह के अंतिम 3 दिन आपकों विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि सप्ताह के अंतिम 3 दिन आपकी मनोवृत्ति अत्यन्त संवेदनशील रहेगी। प्रिय व्यक्ति की भी बात मन में चुभने लगेगी जिससे कलहकारी स्थिति बन सकती है, वाद-विवाद से बचें।

कुंभ। यह सप्ताह आपके लिए प्रकाशमय होने वाला है। लेकिन किसी के बहकावे में न आएं। आपकी उन्नति से जलने वाले आपको गुमराह करके हानि पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। अपना सारा ध्यान जीविकोपार्जन के कार्यों पर लगाने से आप घर-परिवार में खुशी के वातावरण का सृजन करेंगे। आपके शत्रु इस सप्ताह निष्क्रिय रहेंगे। इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन आगमन के प्रबल योग बन रहे हैं।

मीन। सप्ताह के शुरुआत तीन  दिन विशेष सावधानी आपको बरतना चाहिए। अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें, वाद-विवाद से बचें, अनावश्यक व्यय के कारण मन अशांत रहेगा। सप्ताह का मध्य सुखद रहेगा, कार्यों के मन के अनुसार होने के कारण चित्त प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अन्तिम दिनों में धन प्राप्ति एवं नवीन लाभदायक योजनाओं का प्रस्ताव प्राप्त होगा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here