जिला मुख्यालय:- महासमुंद जिले में अब तक 242.3 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज 22 जून 2020 को 85.0 मिमी की औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के पाॅचों तहसीलों में तहसीलवार वर्षा के तहत् महासमुंद तहसील में 62.1 मि.मी., पिथौरा तहसील में 48.0 मि.मी.,बागबाहरा तहसील में 95.5 मि.मी, बसना तहसील में 104.0 मि.मी एवं सरायपाली तहसील में 115.6 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है।
- Advertisement -







