सागौन लकड़ी अवैध परिवहन करते जप्त

अवैध परिवहन करते हुए एक लाख रूपये की सागौन लकड़ी जप्त की गई वन विभाग द्वारा

0
297
सागौन लकड़ी अवैध परिवहन करते जप्त
Confiscated wood while illegal transport

{बिलासपुर}:-सागौन लकड़ी अवैध परिवहन करते जप्त वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर के मार्गदर्शन में बीती रात लगभग 10 बजे बेलगहना परिक्षेत्र के करहीकछार के पास घेराबंदी कर एक वाहन वेगन आर सीजी 10 बीसी 3889 को सागौन चिरान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जप्त लकड़ी की कीमत एक लाख रूपये आंकी गई है। घेराबंदी के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर भाग रहे थे उसमें से एक आरोपी को पकड़ लिया गया

यह भी पढे = अवैध रूप से धान का भंडारण पर कार्यवाही

आज के इस कार्यवाही में परमेश्वर पटेल पिता स्व. अमरनाथ

पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन करहीकछार थाना कोटा को सागौन चिराग 27 नग के साथ पकड़ा गया।

उनके विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 छ.ग. काष्ठ चिरान अधिनियम 1984

एवं छ.ग. वनोपज अधिनियम 1969 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस

कार्यवाही परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना परिक्षेत्र सहायक बेलगहना

परिसर रक्षक बेलगहना वनरक्षक एवं अन्य

स्टॉफ शामिल थे। डीएफओ बिलासपुर वनमण्डल ने बताया कि राज्य के वनमंत्री

द्वारा वनों की सुरक्षा के संबंध में कड़े निर्देश दिये गए हैं। इसके मद्देनजर वनों की सुरक्षा के लिए सतत् कारगर उपाय एवं रात्रि गश्त किया जा रहा है।

{आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बनाने एवं बेचने वाले के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही}

कलेक्टर महादेव कावरे के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी विकास कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में अवैध रूप से शराब बनाने व शराब बेचने वालों के खिलाफ सघन अभियान के तहत्

एक आरोपी के रिहायसी मकान से 4 लीटर महुवा शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम के

तहत् कार्यवाही किया गया एवं लंबीटोली में एक आरोपिया के रिहायसी मकान में 09 बल्क लीटर

हाथ भट्ठी महुवा शराब तथा 340 कि.ग्रा. महुवा लाहन बरामद कर आबकारी अधिनियम तहत्

गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। आबकारी उपनिरीक्षक ने बताया कि

अवैध रूप से शराब बानाने और बेचने वालों के खिलाफ सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here