IPL स्टार बना तेजस्वी सिंह दहिया

जंगल के गुरुकुल से KKR तक का सफर 22 गज की पट्टी पर धूम मचाने वाले दिल्ली के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज तेजस्वी सिंह दहिया अब IPL स्टार बन चुके हैं।

(Tejaswi Singh mns24news.com देश विदेश) :- IPL 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले तेजस्वी सिंह दहिया ने IPL 2026 की नीलामी में ₹30 लाख की बेस प्राइस के साथ एंट्री ली। नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स के बीच जोरदार बोलियाँ लगीं और अंततः KKR ने ₹3 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। यानी बेस प्राइस से दस गुना अधिक राशि में उनकी बिकी यह उनकी प्रतिभा का प्रमाण है। तेजस्वी ने क्रिकेट का ककहरा उसी गुरु से सीखा है, जिनसे सीखकर गौतम गंभीर न सिर्फ आईपीएल और टीम इंडिया के लिए खेले, बल्कि आज टीम इंडिया के हेड कोच भी बने वे हैं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच संजय भारद्वाज।

IPL 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद तेजस्वी भोपाल के पास एक जंगल में स्थित

कोच संजय भारद्वाज के गुरुकुल में चले गए, जहाँ मोबाइल पर पाबंदी होती है।

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स का विजय mns24news.com

इस गुरुकुल में अनुशासन और कड़ी मेहनत की परंपरा है खिलाड़ियों को घंटों

बल्लेबाज़ी अभ्यास करना पड़ता है और दिनभर फोन से दूर रहना पड़ता है।

विजय दहिया तेजस्वी के पिता हैं (केकेआर के पूर्व सहायक कोच), और संजय भारद्वाज ने अमित मिश्रा नहीं बल्कि प्रियांश आर्य और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों को तराशा है। तेजस्वी की प्रतिभा पहली बार बड़े स्तर पर तब सामने आई जब उन्होंने 2024 की विजय हजारे ट्रॉफी में अपने लिस्ट-ए डेब्यू मैच में ही 78 गेंदों पर 114 रन ठोक दिए। त्रिपुरा के खिलाफ खेली गई यह पारी उन्हें उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में ले आई जिन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 339 रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और विकेटकीपिंग ने IPL फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

- Advertisement -

Similar Articles

Advertisment

advertisement

Most Popular