(NEET Paper mns24news.com देश विदेश नई दिल्ली) :- नीट पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद केंद्कार ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपने की घोषणा कर दी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया कि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी अपने वर्तमान मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और
अनियमितताओं को लेकर देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए।
तकनीकी शिक्षा से बच्चों का विकास
विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया की
निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय
करने की मांग की थी। इसी बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दिया है। प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने, पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाने और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जुड़े सुधारों को प्राथमिकता देगी। सरकार पर छात्रों का विश्वास बहाल करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालांकि, सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा मंत्रालय के नियमित मंत्री की नियुक्ति बाद में की जा सकती है। फिलहाल प्रह्लाद जोशी अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए मंत्रालय के कामकाज की जिम्मेदारी निभाएंगे।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें







