(5-magnitude MNS24.in देश विदेश) :- चंबा 6 जून। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार रात आए भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के झटके राजधानी शिमला सहित कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और आसपास के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। रात करीब 10:04 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार भूकंप का केंद्र चंबा जिले में 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई केवल 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण इसके झटके अपेक्षाकृत अधिक तीव्रता से महसूस किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब तीन सेकेंड तक धरती कांपती रही, जिससे लोग घबराकर अपने घरों और भवनों से बाहर निकल आए।
भूकंप के झटके महसूस होते ही कई क्षेत्रों में लोग खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े।
हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है,
प्रदेश में भूकंप के झटके तीव्रता 3.6 नापी गई
लेकिन चंबा जिले के होली क्षेत्र में कुछ मकानों में दरारें आने की खबर सामने
आई है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए रखी है
और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस बीच, देर रात 11:03 बजे चंबा जिले में एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई। हालांकि दूसरे झटके की तीव्रता के संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। भूकंप के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार कम गहराई वाले भूकंप के झटके सामान्यतः अधिक प्रभावी रूप से महसूस होते हैं।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें







