शरजील इमाम JNU छात्र को दिल्ली पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

0
121

पटना:- शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के सह समन्वयक और जेएनयू छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इस से पहले पुलिस ने शरजील के भाई मुजम्मिल इमाम को हिरासत में लिया गया है।
इससे पहले बिहार की जहानाबाद पुलिस ने जेएनयू छात्र और शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के सह समन्वयक शरजील इमाम के भाई को हिरासत में लिया था। पुलिस ने शरजील की तलाश में उसके घर छापा मारा था। इसके बाद उनके भाई मुजम्मिल इमाम को हिरासत में लिया गया। शरजील पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मुंबई, पटना और दिल्ली में शरजील की तलाश में छापेमारी की थी। शरजील ने कथित तौर पर एक वीडियो में कहा था कि असम को भारत से अलग कर देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here